विदिशा नगर: रविवार दोपहर 1 बजे सागर पुलिया पर दो बाइकों की भिड़ंत, तीन लोग घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
रविवार दोपहर 1 बजे के लगभग सागर पुलिया सेंट मैरी कॉलेज के नजदीक दो बाईक की आमने-सामने भिंडत हो गई। इस घटना की जानकारी समाजसेवी और राहवीर पुरस्कार विजेता आदर्श तिवारी को दी गई। वह अपनी निजी एंबुलेंस के माध्यम से मौके पर पहुंचे, घायलों को एंबुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बताया गया कि एक बाइक पर सोनू रघुवंशी और विशाल अहिरवार सवार थे।