ब्यावर: ब्यावर आरटीओ के रिकॉर्ड रूम में लगी भीषण आग, महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर हुए खाक, शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग
मंगलवार को रात्रि 8:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला परिवहन विभाग कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई इस घटना में महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है सूचना पर अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग परकाबू पाया।