आरोन थाना के रिज़ोदा गांव के स्कूल के पास बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। 14 नवंबर को दर्ज शिकायत में फरियादी शिवानी साहू निवासी महोटी ने पुलिस को बताया, 13 नवंबर को पिता जसवंत सिंह और बहन साक्षी साहू के साथ बाइक से आरोन आ रहे थे, रिजोदा सरकारी स्कूल के पास ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। तीनों बाइक सहित गिरकर घायल हो गए। उपचार जारी है।