पटेढ़ी बेलसर: बेलसर थाना क्षेत्र के सोर हत्था में सड़क दुर्घटना, मोटरसाइकिल सवार घायल, अस्पताल में भर्ती
बेलसर थाना क्षेत्र के सोर हत्था में बलिया के तरफ से बेलसर आ रहे मोटरसाइकिल सवार अजय कुमार के मोटरसाइकिल के सामने अचानक नीलगाय के आ जाने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरा जिससे अजय कुमार बुरी तरह जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए स्थानीय लोगों के सहयोग से अस्पताल भेजा गया या घटना शनिवार संध्या करीब 4:00 की बताई गई है।