जमुनहा: पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी ने हरदत्त नगर गिरन्ट क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
SPघनश्याम चौरसिया व CO जमुनहा सतीश कुमार शर्मा ने थाना हरदत्तनगर गिरण्ट क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत फोर्स के ठहरनें व समुचित व्यवस्था हेतु उच्च प्राथमिक विद्यालय महरू मुर्तिहा जमुनहा, आँगनवाड़ी केन्द्र असेनी जमुनहा,कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय गौसपुर आदि का निरीक्षण कर लिया जायजा।