बिहटा क्षेत्र अंतर्गत अल्हनपुरा गांव के पास तालाब में डूबने से किशोर की मौत हो गई। मौत की घटना की जानकारी मिलते हैं किशोर के परिजनों के बीच कोहराम मच गया। घटना सोमवार की दोपहर 1:07 के करीब की बताई जा रही है। मृतक किशोर की पहचान 13 वर्षीय अंकित कुमार के रूप में की जा रही है।