गणतंत्र दिवस के अवसर पर विवेकानंद विद्यापीठ कॉन्सेप्ट स्कूल, दरखा द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा एवं झांकी का भव्य आयोजन सोमवार को 9 बजे किया गया। विद्यालय प्रांगण से इस्लामनगर तक निकाली गई रैली में लगभग 200 फीट लंबा तिरंगा मुख्य आकर्षण रहा। बच्चों ने भारत माता, सरस्वती माता एवं महान महापुरुषों के रूप में झांकियां प्रस्तुत की।