पन्ना: इको-क्लब के द्वारा निरपत सागर तालाब में स्वच्छता कार्यक्रम किया आयोजित छात्र-छात्राओं ने तालाब के घाटों पर की सफाई।
Panna, Panna | Feb 10, 2024 छत्रसाल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसपीएस परमार के निर्देशन में महाविद्यालय के इको-क्लब के द्वारा तालाबों की स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान के तहत निरपत सागर तालाब पन्ना में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने तालाब के घाटों पर साबुन, शैंपू तथा निरमा आदि के पाउच आदि को उठा कर सफाई की।