अम्बाला: सिविल अस्पताल के निक्कू वार्ड में बिजली खराब होने के चलते 3 नवजात बच्चों को किया गया कैंट के सरकारी अस्पताल में शिफ्ट
Ambala, Ambala | Jan 31, 2024 अंबाला शहर के सिविल अस्पताल में बीती रात निक्कू वार्ड में बिजली की पर्याप्त सप्लाई न होने के कारण तीन नवजात शिशुओं के जीवन पर संकट छा गया। मामले की भनक लगते ही डॉक्टर ने तुरंत एक्शन लेते हुए तीन नवजात बच्चों को अंबाला कैंट के सरकारी अस्पताल में शिफ्ट करवा दिया। इस मामले में पीएमओ डॉक्टर संगीता गोयल का कहना है कि बिजली ठीक कर दी गई है, अब कोई समस्या नहीं है।