मध्यप्रदेश के बड़वाह सहित आस पास के क्षेत्रों मे दीपावली के तीसरे दिन गुरुवार को भाईदूज का पर्व हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाईयों के माथे पर मंगल तिलक लगाकर आरती उतारी व मिठाई खिलाकर दूज माता से उनके अच्छे स्वास्थ्य के साथ लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की।यह क्रम सुबह से शाम तक घरों परिवारों में चलता रहा।