पीलीबंगा: नाबालिग छात्रा घर से स्कूल जाने के लिए निकली, वापस नहीं लौटी, अज्ञात के खिलाफ गोलूवाला पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज
गोलूवाला पुलिस थाने में एक नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आज सोमवार को जानकारी देती है बताया कि गोलूवाला थाना क्षेत्र के एक प्रार्थी ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उसकी नाबालिक पुत्री 27 मार्च 2026 को सुबह घर से स्कूल जाने की बात कह कर निकली थी लेकिन जो वापस कर नहीं पहुंची। गोलूवाला पुलिस ने केस दर्ज में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।