बेगूसराय: दुर्गापूजा को लेकर विधि-व्यवस्था में जिला प्रशासन तैनात, बनाया गया नियंत्रण कक्ष
दुर्गा पूजा को लेकर विधि व्यवस्था में जिला प्रशासन के पदाधिकारी एवं कर्मी तैनात दिखे. वहीं पूजा पंडालों में नियंत्रण कक्ष बनाया गया था. इस बात की जानकारी डीएम तुषार सिंगला ने देर शाम 7:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. डीएम ने कहा कि दुर्गा पूजा का मेला सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है.