शामली जिले के कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव पंजीठ निवासी बालिस ट्रक चलाता था। शनिवार को हरियाणा के जनपद जींद के जुलाना क्षेत्र में हाईवे पर बालिस के ट्रक में पंक्चर हो गया, जिस कारण वह ट्रक रोक कर टायर बदल रहा था। तभी पीछे से आ रहे तेज गति के ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बालिस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेल्पर घायल हो गया।