टेहटा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कोहरा गांव में छापेमारी कर 22 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला कारोबारी को गिरफ्तार किया है। इस बाबत रविवार के दिन 6 बजे थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधर पर कारवाई हुई है।