ड्रग माफिया पर करारा प्रहार, अंतर्राज्यीय हेरोइन रैकेट का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार! नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपराध शाखा (ARSC) ने एक अंतर्राज्यीय ड्रग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो कुख्यात तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 490 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाली हेरोइन बरामद की गई है।