पाटी: रोसर में भोंगर्या हाट का स्थान बदला, इस साल से जूनि रोसर में लगेगा, स्थान का समतलीकरण किया गया
विकासखंड में सबसे पहला भोंगर्या हाट मंगलवार को रोसर में लगने वाला है जो कि प्रतिवर्ष एक ही स्थान पर लगता है। यहां पर हाट बाजार के लिए पर्याप्त स्थान नही होने से दुकान लगाने में समस्या आ रही थी। पार्किंग की भी व्यवस्था नही। पूर्व के स्थान पर मकान बन गए है,सरपंच रघु डावर व उपसरपंच राजाराम डावर ने ग्रामीणों की सहमति से नए स्थान जूनी रोसर में भोंगर्या हाट लगेगा।