सोमवार 12 बजे ,रजौली अंचल कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में कुल 36 मामलों का निष्पादन किया गया। भूमि विवाद, दाखिल-खारिज व अतिक्रमण से जुड़े मामलों पर सुनवाई हुई। जोगिया मरण पंचायत के जगदेव प्रसाद यादव को पांच वर्ष पुराने जमीन विवाद में न्याय मिला। प्रशासन के फैसले से उन्हें अपनी जमीन पर मकान निर्माण की अनुमति मिली, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली।