बरेली: बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में 10 लाख की फिरौती के लिए मासूम की हत्या, मुठभेड़ में आरोपी को किया गया गिरफ्तार
फतेहगंज पश्चिमी इलाके में रविवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। गांव के ही शातिर युवक वसीम ने 10 वर्षीय मासूम आहिल का अपहरण कर उसके पिता से व्हाट्सएप पर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी।सूचना पुलिस तक पहुंची तो आरोपी बौखला गया और हैवानियत की हद पार करते हुए मासूम का गला ब्लेड से रेतकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार।