गोमिया के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के टेहरवा पानी टंकी के पास सड़क हादसे में एक सवारी गाड़ी चालक अनिल कुमार घायल हो गया है।इस हादसे में सवारी गाड़ी संख्या JH02M 4260 की परखच्चे उड़ गए।रविवार समय लगभग साढ़े पांच बजे बताया गया कि तेज रफ्तार सवारी गाड़ी सड़क किनारे पेड़ मे टकरा गई जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए वहीं चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।