बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड से मऊ और आजमगढ़ के लिए नई बस सेवा शुरू, एआरएम के साथ पूर्व विधायक ने दिखाई हरी झंडी
बेल्थरारोड से मऊ और आजमगढ़ के लिए बुधवार को नई बस सेवा का शुभारंभ किया गया। पूर्व विधायक गोरख पासवान ने एआरएम ज्ञानेंद्र वर्मा की मौजूदगी में 52 सीटर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। निर्धारित समय सुबह 7 बजे चालक अखिलेश और परिचालक अश्वनी सजी-धजी बस को यात्रियों के साथ लेकर रवाना हुए। खास बात यह है कि बस यात्रा के दिन ही अपने रुट से प्रतिदिन वापसी भी करेगी