हनुमानगढ़ जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद से पहले नियमों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। इससे खरीद व्यवस्था को लेकर व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। व्यापारियों का मानना है कि इस बार लागू किया गया स्लॉट सिस्टम और वरदानी की भारी कमी खरीद प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है।