हेरहंज थाना पुलिस ने रविवार को अफीम की खेती करने वाले आरोपी उदय यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी हेरहंज थाना सीमा से सटे पलामू जिला की पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत केकरगढ गांव का रहने वाला है। हेरहंज थाना प्रभारी कृष्ण पाल सिंह पवैया ने बताया कि उदय यादव पर हेरहंज थाना क्षेत्र में अफीम की खेती करने का आरोप था।