अखिल भारतीय भुईया समाज कल्याण समिति द्वारा शबरी माता की जयंती के अवसर पर रेगुनिया भूली में एक बैठक किया गया। इस अवसर पर सभी समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समारोह की शुरुआत शबरी माता की पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें सभी ने भाग लिया और माता की जयकार की।