शहर के तिलक चौक पर बिजली पोल के तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण चिंगारियां निकलने लगी। चिंगारी नीचे खड़ी बाइक पर भी जाकर गिरी रविवार दोपहर 2 बजे के लगभग घटी इस घटना के दौरान बाइक सवार तुरंत बाइक के पास पहुंचा, अन्य लोगों की मदद से आपको बुझाया और एक बड़ा नुकसान होते से बच गया, बताया गया कि युवक ग्राम सोठिया का निवासी है जो यहां सामान खरीदी के लिए आया था।