खगड़िया: सिकंदरपुर में महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया
बेलदौर थाना क्षेत्र के बोबिल पंचायत के वार्ड नंबर बारह सिकंदरपुर गांव में रविवार की सुबह चार बजे अज्ञात अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दिया। घटना के बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल लाया। जहां रविवार की दोपहर दो बजे महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।