मिर्ज़ापुर: जिला बार एसोसिएशन मिर्जापुर ने कचहरी के प्रांगण में अधिवक्ता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया
देश के प्रथम राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ राजेंद्र प्रसाद जी के जन्म दिवस 3 दिसंबर को परंपरागत रूप से डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मिर्जापुर द्वारा मंगलवार की शाम 3:30 बजे कार्यक्रम को अधिवक्ता दिवस के रूप में समारोह पूर्वक मनाया गया जिसमें 50 वर्ष विधि व्यवसाय में पूर्ण कर चुके वरिष्ठ अधिवक्ताओं को जनपद न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा जी के द्वारा अंग वस्त्रम दिया गया