भदोही: आज सराय कंसराय के ग्रामीणों ने बैनर पोस्टर के साथ फाटक नहीं तो वोट नहीं का नारा किया बुलंद।
दुर्गागंज क्षेत्र के ग्रामीणों ने रेलवे ब्रिज व फाटक को लेकर आज फिर एक बार अपना नारा बुलंद किया। ग्रामीणों का कहना है की रेलवे लाइन से इस पार से उस पार एक फाटक बने जिससे हम ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा उपलब्ध हो सके अगर ऐसा नहीं होता है तो हम लोग इस बार लोकसभा चुनाव मे हम ग्रामीण अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करेंगे।