प्रतापपुर: नगर के श्याम मंदिर के सामने सांवरिया परिवार ने भंडारा आयोजित किया
सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे नगर के श्याम मंदिर के सामने सांवरिया परिवार द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। द्वादशी के पावन अवसर पर आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं व राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम स्थल पर भक्ति का माहौल बना रहा और लोगों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।भंडारे में पूड़ी-सब्जी सहित अन्य प्रसाद वितरित किया गया।