बहराइच: बनगई बाजार के पास दो बाइकों की टक्कर में दो लोग हुए घायल, दोनों को लखनऊ रेफर किया गया
भिनगा थाना क्षेत्र अंतर्गत बनगई बाजार के पास दो बाइको की टक्कर में बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गए थे। जिन्हें उपचार के लिए 108 की मदद से बहराइच अस्पताल लेकर आए थे। जहां डॉक्टर द्वारा इलाज के बाद लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि दो बाइको की टक्कर में दोनों व्यक्ति घायल हो गए थे। जिन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है।