गाज़ियाबाद: थाना मसूरी पुलिस टीम ने योजना बनाकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले 6 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
थाना मसूरी पुलिस ने सोमवार शाम करीब 5 बजे योजना बनाकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले नासिर, जैद उर्फ साहिल, कैफ उर्फ अंशुल, मन्नू यादव, शहनवाज और पंकज नाम के शातिर अभियुक्तों चौकी क्षेत्र जेल से गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से 1 ECM, 1 गले की चैन का टुकडा, 2 तमंचा, 1 कारतूस, 2 चाकू, पेचकस, रिंच, पौना, चाबी व 1 अर्टिगा कार बरामद हुई है।