कानपुर: अर्मापुर के ओएफसी में जनरल फिटर और इंटक नेता के सूने घर से चोरों ने ज्वैलरी और नकदी समेत लाखों का माल चुराया
अर्मापुर के ओएफसी में जनरल फिटर और इंटक नेता के सूने घर से चोरों ने ज्वैलरी और नकदी समेत लाखों का माल पर कर दिया। इंटक नेता परिवार के साथ विधान सभा चुनाव में वोट डालने बिहार गए थे। वापस आने पर घर का सामान बिखरा पड़ा देख उन्हें घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने सोमवार 6 बजे बताया कि चोरी खिड़की तोड़ कर घर में घुसे थे।