रामपुर: थाना शहज़ाद नगर क्षेत्र में ट्रेन से कटकर दर्जन भर बकरियों की हुई मौत, पशुपालक को हुआ एक लाख से ज्यादा का नुकसान
Rampur, Rampur | Mar 15, 2025 शनिवार को रात ग्यारह बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना शहज़ाद नगर स्थित रेलवे ट्रैक पर बकरियां कटने से हड़कंप मच गया। पीड़ित के अनुसार दर्जन भर बकरियां घास चुगते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई और ट्रेन की चपेट में आकर बकरियों की मौत हो गई। पशुपालक को एक लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है।