रामपुर: दोमेहला रोड के पास ज़हरीले कीड़े के काटने से एक युवक की हुई मौत
Rampur, Rampur | Mar 15, 2025 शनिवार को रात आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार शहर के दोहमेला रोड निकट शम्सी गर्ल्स स्कूल चाह सतई निवासी युवक को एक जहरीले कीड़े ने काट लिया । परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया । जिसके बाद परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव घर ले आए।