परागपुर: भाजपा नेता विक्रम ठाकुर ने कहा, जो सड़क पर सेवा कर रहे हैं, वे अपनी सैलरी के लिए सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हुए
Pragpur, Kangra | Nov 11, 2025 मंगलवार को मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता तथा जसवा प्रागपुर विधायक विक्रम ठाकुर ने कहा एचआरटीसी के हजारों कर्मचारियों को महीनो से अपने वेतन का इंतजार है।उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस सरकार की संवेदनहीनता और वित्तीय नाकामी का ही परिणाम है कि जो सड़क पर जनता की सेवा करते हैं आज वही लोग अपनी सैलरी के लिए सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो गए हैं।