कानपुर: ऑस्ट्रेलिया टीम के चार खिलाड़ी लैंडमार्क होटल के खाने से बीमार, चार खिलाड़ियों के पेट में हुआ संक्रमण
ग्रीन पार्क में भारत-ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज के दौरान शहर के मशहूर होटल लैंडमार्क होटल में परोसे गए खाने से ऑस्ट्रेलिया टीम के 4 खिलाड़ी बीमार हो गए। तेज गेंदबाज हेनरी थॉर्नटन के पेट में गंभीर संक्रमण के चलते दो दिनों के लिए रीजेंसी अस्पताल में भर्ती किया गया है शुक्रवार रात 11 बजे टीम के लोकल मैनेजर ने बताया कि,4 खिलाड़ियों को अचानक पेट में दर्द और संक्रमण हुआ।