शमशाबाद: महिला की हत्या से आक्रोशित परिजनों ने शमशाबाद में किया चक्का जाम
विदिशा जिले के करारिया थाना क्षेत्र में बीती रात हुई एक महिला की नृशंस हत्या के विरोध में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे शमशाबाद में जमकर हंगामा हुआ। मृतका के परिजनों और स्थानीय निवासियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर नगर के मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। सड़क पर उतरे आक्रोशित लोगों का कहना था कि जब तक हत्यारों को पकड़ा नहीं जाता, वे पीछे नहीं