दाउदनगर: ओबरा से एनडीए के डॉ प्रकाश चंद्र के विधायक चुने जाने पर दाउदनगर बाजार में बांटे गए लड्डू, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
ओबरा विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित लोजपा(रामविलास)के डॉ प्रकाश चंद्र के ओबरा से विधायक चुने जाने पर दाउदनगर बाजार में व्यवसायी राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गुरुवार को ढाई बजे से लड्डू वितरण किया गया। 5 क्विंटल लड्डू बांटा गया। चावल बाजार से इसकी शुरुआत हुई। पूरे बाजार में लड्डू का वितरण किया गया और खुशी जताई गई।