महाराजगंज: इलाज के दौरान सड़क हादसे में जंगल जरलहा निवासी घायल किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
पनियरा थाना क्षेत्र के जंगल जरलहा निवासी 16 वर्षीय परदेशी की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। बीते 19 जुलाई को वह साइकिल से बुआ के घर जा रहा था, तभी मुजुरी गांव के पास बेलभार निवासी संदीप की मोटरसाइकिल ने पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल परदेशी को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। पिता की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी उसी पर थी।