महाराजगंज: रामपुर सौहरौना से गैंगस्टर एक्ट में वांछित संगम पासवान को किया गया गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने मुकदमा संख्या 357/2025 धारा 2(ख)(1)/3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त संगम पासवान पुत्र सुरेन्द्र पासवान, निवासी रामपुर सौहरौना, थाना हाटा, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया। 26 वर्षीय संगम पासवान को रामपुर सौहरौना से पकड़ा गया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय रवाना कर दिया।