भिवानी: सीपीआईएम के कार्यकर्ताओं ने वायनाड संकट को लेकर शहर से आर्थिक सहायता राशि एकत्रित कर राहत कोष में भेजी
केरल के वायानाड में हुए विनाशकारी भूस्खलन से 300 लोगों की मौत हो चुकी है।इस भयानक त्रासदी से घर से बेघर हुए लोगो के पुनर्वास के लिए भारत की कम्युनिस्ट पार्टी आगे आई है। कम्युनिस्ट पार्टी की जिला कमेटी द्वारा आर्थिक सहायता राशि एक दान पात्र में डालकर ,शहर के लोगो से आर्थिक सहयोग की अपील की गई तथा एकत्रित राशि वायनाड में हुई त्रासदी के राहत कोष में भेजी।