अमरोहा: अमरोहा के एसपी अमित कुमार आनंद ने साइबर सिक्योरिटी इंटर्नशिप प्रोग्राम में छात्रों को किया जागरूक
Amroha, Amroha | Jun 26, 2025 अमरोहा जिले में चल रहे साइबर सिक्योरिटी इंटर्नशिप प्रोग्राम 2025 के तहत आज गुरुवार की दोपहर करीब 1:00 बजे एसपी अमित कुमार आनंद ने देश भर से आए छात्रों को संबोधित किया। यह कार्यक्रम साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के प्रति युवाओं को जागरूक करने और डिजिटल सुरक्षा के प्रति सचेत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।