शाहजहांपुर: कॉन्ट्रैक्टर वेलफेयर एसोसिएशन का आरोप- बाहरी ठेकेदारों को भुगतान, स्थानीय ठेकेदारों की उपेक्षा: अभिषेक मोहन मिश्रा
शाहजहांपुर में कॉन्ट्रैक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले दर्जनों ठेकेदार कलेक्ट्रेट पहुंचे और सिंचाई विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। जिलाध्यक्ष अभिषेक मोहन मिश्रा के नेतृत्व में ठेकेदारों ने कहा कि विभाग द्वारा बाहरी ठेकेदारों को प्राथमिकता देकर भुगतान किया जा रहा है, जबकि स्थानीय ठेकेदारों के करोड़ों रुपये लंबे समय से लंबित हैं।