नरकटियागंज प्रखंड के भभटा गांव में आग लगने से पांच घर जलकर खाक हो गए हैं। घर में रखा अनाज, कपड़ा, फर्नीचर, बर्तन समेत लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाते हुए आसपास के घरों को जलने से बचा लिया है। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।