फतेेहपुर: ईदी देकर लौट रहे लोगों पर तेज रफ्तार बाइक का कहर, फतेहपुर में भीषण टक्कर में 2 गंभीर घायल, एक का पैर टूटा
बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। लालापुर के पास एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने सामने से आ रहे लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक अन्य को मामूली चोटें आईं।