रायपुर रानी: गोलपुरा के नजदीक ट्रक चालक ने एक अन्य वाहन को पीछे से मारी टक्कर, ट्रक चालक हुआ घायल
रायपुर रानी खंड के गांव गोलपुरा के नजदीक एक ट्रक चालक ने आपने आगे चल रहे अज्ञात वाहन को टक्कर मारने का मामला सोमवार को सामने आया हैं। मिली जानकारी अनुसार NHAI के द्वारा गोलपुरा के नजदीक एक साइड का सड़क मार्ग लम्बे समय से बंद किया गया हैं जहा हर रोज हादसे हो रहे हैं। ट्रक चालक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। ट्रक चालक की अभी पहचान नही हो पाई हैं।