विदिशा नगर: बड़ा बाजार स्तिथ आनंदपुर ट्रस्ट की ओर से लगाया गया नेत्र परीक्षण शिविर, 110 मरीजों का ऑपरेशन के लिए हुआ चयन
आनंदपुर सद्गुरु सेवा ट्रस्ट के माध्यम से विदिशा के केंद्र पर निशुल्क को जांच परीक्षण और मोतियाबिंद के मरीज का चयन करने के साथ उन्हें सद्गुरु सेवा ट्रस्ट आनंदपुर भेजे जाने की प्रक्रिया आज की गई। नेत्र रोगियो का आने का सिलसिला लगातार जारी रहा। परीक्षण करने के बाद कुछ लोगों को चश्मे की आवश्यकता को देखते हुए चश्मा उपलब्ध कराए गए।