सिंगरौली: बालिका खुला आश्रय गृह में बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
गुरूवार को जिला मुख्यालय स्थित इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली द्वारा संचालित बालिका खुला आश्रय गृह के बच्चों द्वारा हर्षोल्लास के साथ बाल दिवस कार्यक्रम मनाया गया। इस कार्यक्रम, मुख्य अतिथि श्रीमती बार्बी जुनेजा अग्रवाल प्रधान मजिस्ट्रेट जेजेबी एवं सिंगरौली आरटीओ विक्रम सिंह राठौर तथा रेडक्रास के चेयरमैन एस डी सिंह के गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ ।