तिल्दा: भैंसा में मारपीट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ खरोरा पुलिस ने दर्ज किया मामला
Tilda, Raipur | Dec 9, 2025 ग्राम भैंसा निवासी एक प्रार्थी ने खरोरा थाना में शिकायत दर्ज कर बताया कि वह गांव में ही अकेले शराब पीने बैठा था तभी सोमवार रात्रि लगभग 8 बजे गांव के ही एक अन्य व्यक्ति भी शराब पी रहा था और शराब पीकर प्रार्थी के पास आकर उसे गाली गलौज देकर मारपीट किया और किसी नुकीली वस्तु से भी मारा जिससे प्रार्थी को चोटे आई है खरोरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया