उचेहरा: अकहा गांव के पास डाउन ट्रैक पर ट्रेन से गिरकर 22 वर्षीय युवक की मौत
थाना उंचेहरा अंतर्गत लगरगवा व उंचेहरा रेल्वे मध्य अकहा गाव के नजदीक ट्रेन से गिर डाउन ट्रैक में अमर कुमार पिता पारस राम उम्र 22 वर्ष निवासी भाना जिला चंपारण बिहार की हुई मौत।खबर लगते ही थाना प्रभारी सतीश मिश्रा के निर्देशन में बीट प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक संतोष सिंह सहयोगी आरक्षक के साथ पहुचे मौके पर और मृतक का शव मरचुरी में रखवा घटना की विवेचना में जुटे।