कानपुर: ब्लू वर्ल्ड ने 8 साल पुराने मामले में बच्चे का पूरा टिकट लिया, 50,000 रुपए का लगाया गया जुर्माना
बच्चे का पूरा टिकट लेने पर ब्लू वर्ल्ड पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगा है।8 साल पुराने केस में जिला उपभोक्ता फोरम ने शुक्रवार शाम 5 बजे फैसला सुनाया।मैनेजमेंट को बच्चे के टिकट के 170 रुपए और मुकदमा खर्च के 6 हजार रुपए देने का भी आदेश दिया।कोर्ट ने कहा कि यह धनराशि पीड़ित को 45 दिनों के भीतर देनी होगी।ब्लू वर्ल्ड के डायरेक्टर को पक्ष कार बनाया गया था।